कानपुर, अप्रैल 19 -- मंगलपुर। डिलवल से खानपुर जगदीशपुर होकर झींझक जाने वाली सड़क कई वर्षों से उखड़ी पड़ी है, जबकि यह सड़क झींझक स्टेशन तक जाती है। सड़क से हर दिन बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना रहता है, लेकिन सड़क जर्जर होने से सभी को परेशानियां हो रही है। पूरी पंचवर्षीय योजना बीत जाने के बाद भी इस सड़क पर कोई मरम्मत का कार्य नहीं हुआ है। सरकार सड़कों के रखरखाव व मरम्मत के लिए अधीनस्थों को दिशा निर्देश दे रही है, लेकिन इसके बाद भी ग्रामीणांचल की सड़कों पर जिम्मेदार लोगों की नजर नहीं जा रही हौ। डिलवल से खानपुर व जगदीशपुर होकर झींझक तक लगभग 6 वर्ष पहले सड़क की मरम्मत हुई थी। यह सड़क झींझक जाने वाली मुख्य सड़क है, जो झींझक स्टेशन तक जाती है, जिसकी दूरी लगभग 6 किलोमीटर है। अब डिलवल से झींझक तक सड़क पर काफी समय गुजर जाने के बाद भी अभी तक मरम्मत नहीं की गय...