मुरादाबाद, मई 7 -- कटघर थाना क्षेत्र स्थित डियरपार्क में दो व्यक्ति रात के समय चोरीछिपे लकड़ी काटने घुस गए। वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। वन रक्षक विनीता कश्यप की ओर से कटघर थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मुरादाबाद रेंज की वन रक्षक विनीता कश्यप ने बताया कि मंगलवार रात करीब 9 बजे वह उप क्षेत्रीय वन रक्षक हृदेश कुमार, वन दरोगा कपिल कुमार व गौरव कुमार की टीम के साथ डियर पार्क क्षेत्र में गश्त कर रही थी। उसी दौरान जंगल से लकड़ी काटने की आवाज आई। टीम ने जब छानबीन शुरू की तो डियरपार्क के अंदर दो व्यक्ति लकड़ी काटते दिखे। यह भी पढ़ें- पेड़ काटने की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम, मौके से मिला कैंटर वाहन सीज वन विभाग की टीम ने उन्हें आवाज लगाई तो दोनों स्कूटी पर सवार होकर भागने लगे। टीम ने...