कानपुर, मार्च 20 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर के निवेशकों के लिए डीमैट खाते से जुड़ा अहम बदलाव सामने आया है। अब खाते में नॉमिनी जोड़ने की अधिकतम सीमा 10 से घटाकर सिर्फ चार करने की तैयारी है। इस बाबत बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सर्कुलर जारी किया है। सेबी का मानना है कि ज्यादा नॉमिनी की सुविधा व्यवहार में कारगर नहीं रही और इससे प्रक्रिया अनावश्यक रूप से जटिल बन रही है। सेबी के सर्कुलर के अनुसार, अब डीमैट और म्यूचुअल फंड खातों में अधिकतम 4 नॉमिनी ही जोड़े जा सकेंगे। पहले यह सीमा 10 तक थी, लेकिन आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला कि इतनी बड़ी संख्या का उपयोग निवेशक नहीं कर रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक, 2 या 3 नॉमिनी चुनने वाले निवेशकों की संख्या 1% से भी कम रही। ज्यादातर निवेशक या तो एक ही नॉमिनी जोड़ते हैं या फिर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.