पूर्णिया, जनवरी 9 -- रानीपतरा/संवाद सूत्र। पूर्णिया पूर्व प्रखंड के अंतर्गत डिमिया छत्रजान पंचायत के भवन परिसर में बृहस्पतिवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजनाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण आम सभा का आयोजन किया गया। इस सभा की अध्यक्षता स्थानीय मुखिया अंगद मंडल ने की। सभा को संबोधित करते हुए मुखिया अंगद मंडल ने पंचायत में अब तक हुए विकास कार्यों का लेखा-जोखा ग्रामीणों के सामने रखा। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे सबकी योजना सबका विकास, कबीर अंत्येष्टि योजना, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और विकसित भारत अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुखिया ने पंचायती राज व्यवस्था की मजबूती पर जोर देते हुए लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। मौके पर मौजूद जिला परिषद सदस्य संजीव कुमार उर्फ विवेका यादव ने आम स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.