नई दिल्ली, जुलाई 11 -- Lux industries share price: दिग्गज निवेशक मुकुल अग्रवाल के पोर्टफोलियो में शामिल-लक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर सोमवार को फोकस में रहने वाले हैं। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कंपनी ने पश्चिम बंगाल के डानकुनि में अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को बढ़ाने के लिए Rs.600 करोड़ निवेश का ऐलान किया है। इससे यूनिट की सालाना प्रोडक्शन क्षमता 20 करोड़ पीस बढ़ जाएगी। बता दें कि कंपनी के शेयर की आखिरी कीमत 4.36% बढ़कर 1277.30 रुपये हो गई थी। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 1,837.95 रुपये और 52 हफ्ते का लो 805.05 रुपये है।क्या कहा कंपनी ने? लक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने बताया कि कंपनी का तीन हिस्सों में पुनर्गठन किया जाएगा, जिसके तहत लक्स कोजी समूह एक स्वतंत्र कारोबारी इकाई के रूप में सामने आएगा। कंपनी ने बताया कि प्रस्तावित नया प्लांट लक्स ...