कोडरमा, मई 14 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के पेट्रोल पंपो पर डीजल और पेट्रोल की कमी दिखने लगी है। गुरुवार को असनाबाद फ्यूल सर्विस सेंटर पंप पर डीजल और पेट्रोल नहीं मिल रहा था। इस संबंध में वहां के कर्मी ने बताया कि आज हीं खत्म हो गया है। देर रात तक तेल आने की संभावना है। उन्होंने यह भी कहा कि पेट्रोल की कमी नही है। वहीं सामंता पेट्रोल पंप झुमरी तिलैया के कर्मी मनीष कुमार ने बताया कि डिपो से डिमांड के अनुरूप तेल नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले माह जितना तेल दिया गया था, इस माह भी उतना हीं तेल दिया जा रहा है जिससे पूरा माह चलाना होगा। यह भी पढ़ें- हजारीबाग में शहर से गांव तक तेल संकट यदि यह तेल पूरा माह नहीं चलेगा तो अतिरिक्त तेल नहीं मिलेगा। यही हाल अन्य पेट्रोल पंप पर भी है। यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल को लेकर घबराएं नहीं, ...