जमशेदपुर, मार्च 28 -- डिमना लेक में गुरुवार को नहाने के दौरान एक युवक की डूबकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भारी भीड़ लेक के पास जुट गई, जिससे पटमदा रोड पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पर बोड़ाम पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। युवक की तलाश के लिए गोताखोरों को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद शाम करीब साढ़े 6 बजे युवक का शव पानी से बाहर निकाला गया। मौके पर मौजूद बोड़ाम थाना प्रभारी नीरज कुमार ने शव की पहचान के लिए तस्वीर को विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप में साझा किया है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार युवक की मौत कम से कम एक दिन पहले ही डूबने से हो चुकी थी, जबकि शव गुरुवार शाम करीब साढ़े 4 बजे पानी की सतह पर दिखाई दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सभी बिंदुओं को ध्य...