डिमना लेक में तैराकी प्रतियोगिता 22 नवंबर को
जमशेदपुर, सितम्बर 24 -- जमशेदपुर। शहर के तैराकों और साहसिक खेलों के शौकीनों के लिए टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (टीएसएएफ) एक बार फिर डिमना लेक में ओपन वाटर तैराकी प्रतियोगिता टीएसएएफ स्विमाथॉन-2026 आयोजित करने जा रहा है। प्रतियोगिता 22 नवंबर को होगी। इस बार आयोजन की टैगलाइन द वेट इज ओवर रखी गई है। प्रतियोगिता में तैराकों के लिए चार अलग-अलग श्रेणी निर्धारित की गई है। पहली बार ओपन वाटर तैराकी करने वाले प्रतिभागियों और जूनियर खिलाड़ियों के लिए 500 मीटर की स्पर्धा होगी। इसके अलावा एक किलोमीटर, 2.5 किलोमीटर और अनुभवी तैराकों के लिए पांच किमी की स्पर्धा रखी गई है। प्रतिभागी अपनी क्षमता और अनुभव के अनुसार दूरी का चयन कर सकेंगे। आयोजकों के अनुसार, स्वीमिंग पूल की तुलना में खुले पानी में तैराकी अधिक चुनौतीपूर्ण होती है। डिमना लेक में तैराकों को पान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.