जमशेदपुर, मार्च 11 -- हिंदू नववर्ष यात्रा के आयोजन के लिए मंगलवार को डिमना में एमजीएम मेडिकल कॉलेज के पास पूजन किया गया। ध्वज पूजा विधि विधान से इस यात्रा के संस्थापक मृत्युंजय कुमार ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने हनुमान जी की आरती की और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। आयोजन के अध्यक्ष सर्वजीत तिवारी ने बताया कि आज से नगर सज्जा का कार्य शुरू हो गया है। अब पताकों से सड़कों को सजाया जाएगा और निमंत्रण पत्र बांटे जाएंगे। मौखिक रूप से भी लोगों को इस यात्रा में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा। यह यात्रा 18 मार्च को अपराह्न 3:00 बजे से ध्वज पूजन स्थल से ही निकाली जाएगी।मृत्युंजय कुमार ने बताया कि इस बार सिर्फ यही से यात्रा निकलेगी, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे। यह यात्रा डिमना से चलकर आम बागान मैदान पहुंचकर भारत मा...