जमशेदपुर, मई 30 -- उलीडीह थाना क्षेत्र की डिमना बस्ती में गुरुवार दोपहर पशु तस्करी की सूचना पर हंगामा हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। इस दौरान दो मवेशियों को पुलिस ने कब्जे में लेकर चाकुलिया गोशाला भेज दिया। जानकारी के अनुसार डिमना बस्ती की एक महिला रोजाना अपने मवेशियों को चरने के लिए खुला छोड़ देती है। गुरुवार को कुछ लोगों ने मवेशियों को देखकर पशु तस्करी की आशंका जताई और हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने दोनों मवेशियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। शाम में महिला को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद वह उलीडीह थाना पहुंची और मवेशियों पर अपना दावा पेश करते हुए पूरी जानकारी पुलिस को दी। महिला ने बताया कि दोनों मवेशी उसके हैं और रोजाना चरने के लिए छोड़ जाती है। उलीडीह थाना प्रभारी शाकिर अली ने बताया कि मामले ...