जमशेदपुर, मार्च 30 -- उलीडीह थाना क्षेत्र के मून सिटी रोड स्थित साईं मंदिर के पास रविवार को दिनदहाड़े एक युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला की घटना से सनसनी फैल गई। हमले में घायल युवक की पहचान क्षितिज सिंह के रूप में हुई है, जिसकी हालत गंभीर है। घटना दोपहर करीब तीन बजे की बताई जा रही है। अचानक इस हमले से अफरातफरी मच गई। लोगों की तत्परता से लहूलुहान युवक को तुरंत एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति नाजुक बताई है। चिकित्सकों की टीम लगातार उसकी निगरानी में जुटी है। पुरानी रंजिश बनी हमले की वजहप्रारंभिक जांच में वारदात के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। दो दिन पूर्व डिमना चौक पर क्षितिज के मित्र ओम के साथ छिनतई का प्रयास हुआ था। इस दौरान ओम और उसके बड़े भाई ने विरोध किया था, जिसके बाद मामला बढ़ गया और इसकी शिकायत एमज...