खगडि़या, मई 24 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रूट में चलने वाली कई ट्रेनें रविवार को भी अपने निर्धारित समय से देरी से चली। जिससे रेल यात्री परेशान रहे। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस करीब पौने सात घंटे देरी से चली। वहीं 63308 डाउन समस्तीपुर-कटिहार मेमू करीब ढाई घंटे विलंब से पहंुची। जबकि 11402 अप सुपौल-पुणे एक्सप्रेस करीब एक घंटे देरी से चली। वहीं 63349 अप सहरसा-समस्तीपुर मेमू करीब सवा घंटे लेट चली। इधर 15714 पटना-कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब पौने घंटे देरी से पहुंची। जबकि 15566 डाउन न्यू दिल्ली-ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस करीब एक घंटे विलंब से चली। साथ ही 16602 जोगबनी-इरोर अमृत भारत एक्सप्रेस करीब सवा दो घंटे देरी से चली। यह भी पढ़ें- सात घंटे लेट पहुंची अमरनाथ एक्सप्रेस इसके अलावा अन्य कई ट्रेने...