कौशाम्बी, जून 7 -- दिल्ली-हावड़ा मुख्य रेल मार्ग पर कौशाम्बी में भरवारी रेलवे क्रॉसिंग के समीप शनिवार रात डिब्रूगढ़-राजधानी एक्सप्रेस दुर्घटना का शिकार होते-होते बच गई। एक्सप्रेस के सामने अचानक एक छुट्टा मवेशी आ गया था। इसके चलते ट्रेन करीब 10 मिनट तक वहीं खड़ी रही। इस दौरान अन्य किसी रेलगाड़ी के प्रभावित होने की खबर नहीं है। दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही तेज रफ्तार एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार की रात करीब 10: 20 बजे भरवारी रेलवे क्रॉसिंग के समीप पहुंची। तभी उसके सामने अचानक एक छुट्टा मवेशी आ गया। ट्रेन इससे टकरा गई। हादसे में मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ट्रेन भी तेज आवाज के साथ कुछ दूर आगे जाकर रुक गई। लोको पायलट ने मेंटेनेंस टीम के साथ ट्रेन को चेक किया। फिर, लगभग 10 मिनट बाद वह मवेशी को पटरी से किनारे कराकर गंतव्य के लिए रवाना कर दी गई...