चक्रधरपुर, मार्च 10 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। बंदगांव प्रखंड की कराईकेला थाना क्षेत्र के बंगरासाई निवासी रामकृष्ण हेम्ब्रम की पत्नी रीता तिरिया शनिवार को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में मृत बच्चे को जन्म दिया था। जिसके बाद एम्बुलेंस नहीं मिलने पर पिता रामकृष्ण हेम्ब्रम नवजात का शव को एक डिब्बे में भरकर अपने गांव ले गए। जिसके बाद मामला प्रकाश में आया और परिजनों ने आरोप लगाया कि बच्चे का शव ले जाने के लिए अस्पताल द्वारा उन्हें एम्बुलेंस की व्यवस्था नहीं दी गई। इस मामले में सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी श्रृति राजलक्ष्मी ने अनुमंडल अस्पताल पहुंचकर घंटों चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य कर्मियों के साथ पूछताछ की। जांच के बाद एसडीओ ने बताया कि इस मामले में अस्पताल प्रबंधन का पक्ष जानने का प्रयास किया गया। रीता तिरिया नामक महिला को प्रसाव के लिए अनुमंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.