बुलंदशहर, मई 9 -- डिबाई। भीमपुर दोराहा स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में शुक्रवार को कृषि ऋण मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन उपायुक्त उद्योग धनंजय सिंह एवं परमिंदर सिंह असवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कृषि ऋण मेले में करीब 300 से अधिक ग्राहकों ने पहुंचकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। मंडल की विभिन्न शाखाओं द्वारा ग्राहकों से लगभग 90 करोड़ रुपये से अधिक के ऋण आवेदन प्राप्त हुए। मुख्य अतिथि धनंजय सिंह ने पंजाब नेशनल बैंक द्वारा किसानों एवं व्यापारियों को ऋण सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उठाए गए कदमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बुलंदशहर जनपद में बैंक द्वारा ऋण वितरण में सराहनीय सहयोग दिया जा रहा है, जिससे किसानों एवं उद्यमियों को लाभ मिल रहा है। यह भी पढ़ें- 17 महिला समूहों को 93 लाख का ऋण स्वीकृति पत्र मिला कार्यक्रम...