डिबाई में करंट लगने से सब्जी विक्रेता की मौत
बुलंदशहर, मई 11 -- नगर के मोहल्ला कस्सावान निवासी 66 वर्षीय नूर मोहम्मद उर्फ नूरा सब्जी वाले की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह करीब 8 बजे उस समय हुई, जब वह घर में पानी की मोटर खोल रहे थे। बताया गया कि मोटर में अचानक बिजली का करंट उतर आने से वह उसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग तुरंत नूर मोहम्मद को उपचार के लिए चिकित्सकों के पास लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नूर मोहम्मद की मौत की खबर मिलते ही मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद क्षेत्र में गमगीन माहौल बना हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.