बुलंदशहर, अप्रैल 7 -- नगर क्षेत्र के निवासी फिल्म प्रोड्यूसर कुलदीप भार्गव तुषार की आगामी फिल्म 'लव लॉटरी' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि 'सिनेमा गंज' बैनर तले बनी यह फिल्म कोर्ट रूम ड्रामा और टॉक्सिक रिश्तों की कहानी पर आधारित है, जो दर्शकों को एक अलग अनुभव देगी। फिल्म में अभिनेता अक्षय ओबेरॉय एवं अभिनेत्री हेली दारूवाला मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। कुलदीप भार्गव तुषार ने बताया कि फिल्म को सितंबर या अक्टूबर माह में दर्शकों के बीच रिलीज करने की योजना है। कुलदीप भार्गव तुषार मूलरूप से डिबाई के रहने वाले हैं, लेकिन वह अपने परिवार के साथ लखनऊ में जाकर बस गए। अब फिल्म निर्माण के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वह लगातार नए प्रोजेक्ट्स पर कार्य कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...