डिफेंस सेक्टर में झंडे गाड़ रहा भारत, देश में ही बनेंगे टी-90 टैंक, सुखोई और युद्धपोत के उपकरण
नई दिल्ली, अगस्त 19 -- भारत डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भरता के झंडे गाड़ रहा है। अब सरकार ने रक्षा उत्पादों के स्वदेशी निर्माण को बढ़ावा देने के लिए छठी सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची (पीआईएल) मंगलवार को जारी की है। इस सूची में 405 रक्षा सामानों को शामिल किया गया है। जानकारी के मुताबिक अब टी-90, सुखोई समेत कई रक्षा उपकरणों के सामान देश में ही बनेंगे। यह डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के सरकार की कोशिशों में एक और कदम है। सरकार भारतीय कंपनियों से ही उनकी खरीद करेगी और एक समय के बाद विदेशों से आयात की अनुमति नहीं होगी। इन उपकरणों का इस्तेमाल हेलीकॉप्टर, टैंक, हल्के लड़ाकू विमान, रडार, मिसाइलों आदि में किया जाएगा। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि पांच सूचियां पहले ही जारी की जा चुकी हैं, जिनमें कुल 5012 उपकरणों को श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.