डिफेंस सेक्टर की बंपर ग्रोथ! Rs.33,600 करोड़ का होगा मार्केट, इन 2 कंपनियों पर रखें नजर
नई दिल्ली, सितम्बर 20 -- भारत में डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग और एयरोस्पेस सेक्टर तेजी से विस्तार कर रहे हैं। इसका फायदा सिर्फ डिफेंस कंपनियों को ही नहीं, बल्कि उन कंपनियों को भी मिल सकता है, जो इन सेक्टर्स के लिए जरूरी मशीनरी और कंपोनेंट्स तैयार करती हैं। इसी कड़ी में सीएनसी मशीन बनाने वाली कंपनियां चर्चा में हैं। एयरक्राफ्ट, मिसाइल और दूसरे डिफेंस सिस्टम के पार्ट्स बनाने के लिए बेहद सटीक और एडवांस मशीनों की जरूरत होती है। सीएनसी यानी कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल मशीन का इस्तेमाल एल्युमिनियम, टाइटेनियम, स्टील और अलग-अलग एलॉय को सटीक साइज देने में किया जाता है। IMTEX 2025 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत मशीन-टूल कंजम्पशन के मामले में दुनिया के प्रमुख देशों में शामिल है। सोर्स के अनुसार, देश का मशीन-टूल मार्केट करीब 1.8 अरब डॉलर से बढ़कर 2034 तक 3.5...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.