हल्द्वानी, मई 7 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। देश की रक्षा में तैनात जवानों और उनके परिवारों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आकाश एजुकेशनल सर्विसेज़ लिमिटेड ने पहल की है। संस्थान ने भारतीय सेना, सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के साथ समझौता किया है। गुरुवार को इस पर हस्ताक्षर किए गए।इस साझेदारी के तहत जवानों, पूर्व सैनिकों, गैलेंट्री अवार्ड विजेताओं और शहीदों के बच्चों सुविधाएं दी जाएंगी। शहीद जवानों के बच्चों के लिए 100 फीसदी शुल्क माफी, इंजीनियरिंग, मेडिकल जैसी परीक्षाओं की कोचिंग, छात्रों को भविष्य की राह चुनने के लिए विशेषज्ञ परामर्श और एकेडमिक रिसोर्स उपलब्ध कराए जाएंगे। आकाश एजुकेशनल सर्विसेज़ के प्रबंध निदेशक और सीईओ चंद्र शेखर गरिसा रेड्डी ने संस्थान में पत्रकार वार्ता में कहा कि देश सेवा का संक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.