मेरठ, जून 9 -- कसेरूखेड़ा, डिफेंस कॉलोनी, मीनाक्षपुरम और रक्षापुरम समेत आसपास के कई इलाकों में बरसात के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या के समाधान के लिए नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- डिफेंस कॉलोनी में जलभराव रोकने को निगम ने शुरू की तैयारीनिर्माण कार्य का निरीक्षण सोमवार को मेयर हरिकांत अहलूवालिया ने नगर निगम और पीडब्लूडी के अभियंताओं के साथ किला रोड के पुलिया निर्माण और मवाना रोड में कसेरूखेड़ा नाले का निरीक्षण किया। कसेरूखेड़ा नाले का निरीक्षण कर अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। किला रोड की पुलिया के निरीक्षण के दौरान मेयर ने मौके पर मौजूद पीडब्लूडी और नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मवाना रोड पुलिया से किला रोड पुलिया तक का सटीक लेवल (स्तर) मंगलवार तक हर हाल में निकाला जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसी स...