नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- UP News: उत्तर प्रदेश को देश का सबसे बड़ा डिफेंस हब बनाने के अपने संकल्प की ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक और बड़ा कदम बढ़ाया है। बुधवार को मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के चित्रकूट नोड के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) को 75 हेक्टेयर भूमि का आधिकारिक आवंटन पत्र सौंपा। यह कदम न केवल चित्रकूट नोड के व्यवस्थित विकास की शुरुआत है, बल्कि पिछड़े माने जाने वाले बुंदेलखंड क्षेत्र के औद्योगिक उत्थान के लिए एक मील का पत्थर भी साबित होगा।562.5 करोड़ का निवेश और राडार निर्माण भूमि आवंटन पत्र सौंपते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी BEL इस नोड में लगभग Rs.562.5 करोड़ का निवेश करने जा रही है। यहां अत्याधुनिक राडार और उन्नत वायु रक्षा प्रणालियों (Air Defence Systems...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.