अयोध्या, जून 17 -- अयोध्या, संवाददाता। शहरी क्षेत्र में एबी केबल जलने के मामले रोज सामने आ रहे हैं। शहर नियावां, चौक और सिविल लाइन क्षेत्रों में पूरे दिन बिजली आपूर्ति अव्यवस्थित रही। कहीं थोड़ी थोड़ी देर के लिए विभिन्न तकनीकी कारणों से और कहीं केबल जलने तथा केबल कटने के कारण बिजली गुल रही। भीषण गर्मी में बिजली गुल होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब 20 हजार की आबादी इससे प्रभावित हुई। सिविल लाइन विद्युत उपकेन्द्र के अब्बूसराय फीडर से चलने वाली डिफेंस कालोनी में एबी केबल जल गया। रात करीब डेढ़ बजे जली केबल से अब्बूसराय फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति ठप रही। वहीं मंगलवार को करीब साढ़े 10 बजे अब्बू सराय फीडर की विद्युत आपूर्ति कुछ समय के लिए बंद की गई। अपराह्न करीब एक बजे तेली टोला में 400 केवीए ट्रांसफार्मर का ...