लखनऊ, फरवरी 10 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता औद्योगिक गलियारे (आईएमएलसी) के विकास के लिए 27 स्थलों पर भूमि क्रय/अर्जन की 84 प्रतिशत प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। यूपीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी शशांक चौधरी ने मंगलवार को भूमि क्रय के साथ-साथ अवशेष भूमि के नियमानुसार अधिग्रहण को लेकर चल रही प्रक्रिया की समीक्षा की। उन्होंने जिलों में आईएमएलसी तथा डिफेंस इंडस्ट्रियल कारिडोर के विस्तारीकरण के लिए और अतिरिक्त भूमि क्रय/अर्जित किये जाने का निर्देश भी दिया। बैठक में वीडिया कांफ्रेंसिंग के माध्यम से परियोजना के लिए नामित नोडल एडीएम, भूमि अध्याप्ति अधिकारी व संबंधित तहसील के एसडीएम/नोडल तहसीलदार से पूर्व में चिन्हित भूमि के क्रय तथा डिफेंस व इंडस्ट्रियल कारिडोर के लिए अतिरिक्त भूमि चिन्हीकरण की प्रगति की समीक्षा की गई। शेष रह गए पुनर्ग्रहण को जल्द ...