नई दिल्ली, अगस्त 17 -- Land Rover ने 2026 Monterey Car Week में अपनी नई Defender Dakar को अनवील किया है। यह 2026 D7X-R रैली रेसर का रोड-लीगल वर्जन है। D7X-R की ऑफ-रोड और डाकर रैली कैपेबिलिटी को देखते हुए डिफेंडर डाकर को मौजूदा Defender OCTA से भी ज्यादा दमदार और कैपेबल मॉडल के तौर पर ऑफर किया जा सकता है। कंपनी ने अभी इसकी लिमिटेड एडिशन होने के बारे में कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं दिया है, लेकिन काफी संभावना है कि इसे लिमिटेड नंबर में ही ऑफर किया जाएगा। आइए डीटेल में जानते हैं इस धाकड़ एसयूवी के बारे में।लगा है BMW का 626 HP का दमदार V8 इंजन डिफेंडर डाकर में D7X-R रेसर वाला ही बीएमडब्ल्यू से लिया गया 4.4-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन यूज किया गया है। हालांकि, रोड-लीगल वर्जन पर मोटरस्पोर्ट नियमों की पाबंदी नहीं होने के कारण इसका आउटपुट काफी ज्या...