लखनऊ, दिसम्बर 29 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता प्राविधिक शिक्षा विभाग डिप्लोमा स्तरीय कोर्स के लिए संबद्धता देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्राविधिक शिक्षा परिषद के सचिव संतोष कुमार सिंह ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए संबद्धता देने संबंधी शासनादेश जारी किया। इसके मुताबिक निजी क्षेत्रों में खुलने वाले डिप्लोमा स्तरीय तकनीकी व वास्तुकला शिक्षण संस्थानों को परिषद से संबद्धता देने के लिए यू-राईज पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन 1 जनवरी से 30 अप्रैल 2026 तक लिए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...