हाजीपुर, मई 23 -- बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद द्वारा आयोजित डिप्लोमा/सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा शनिवार को जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक हुई। हाजीपुर अनुमंडल क्षेत्र के कुल 12 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा के लिए 4,609 अभ्यर्थी आवंटित थे,जिनमें 4,156 अभ्यर्थी उपस्थित हुए तथा 453 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान किसी भी केंद्र से कदाचार,प्रतिरूपण अथवा विधि-व्यवस्था संबंधी कोई प्रतिकूल सूचना प्राप्त नहीं हुई। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच,पहचान सत्यापन एवं निषिद्ध सामग्री की जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। परीक्षा को पूर्णतः निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाए रखने हेतु प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक दंडाधिकारी,पुलिस पदाधिकारी,महिला पुलिस बल तथा उड़नदस्ता दल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। ...