लखीमपुरखीरी, अप्रैल 3 -- शुक्रवार को डिप्लोमा कार्यसहित राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन, जनपद शाखा खीरी की अति आवश्यक बैठक जिला क्षय रोग केंद्र खीरी में आयोजित की गई। बैठक में संघ के सभी सदस्यों ने भाग लेते हुए अपने-अपने विचार रखे और विभिन्न विभागीय व व्यक्तिगत समस्याओं से अवगत कराया। संघ के अध्यक्ष एवं मंत्री ने सभी सदस्यों से उनकी समस्याएं विस्तार से सुनीं और उनके समाधान के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया। साथ ही आगामी प्रांतीय अधिवेशन को सफल बनाने के लिए सभी से सक्रिय सहयोग की अपील की गई। बैठक में मुख्य वक्ताओं के रूप में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल कौशल अवस्थी, कोषाध्यक्ष सज्जन गौड, उपाध्यक्ष सरिता गुप्ता तथा ऑडिटर माता प्रसाद ने अपने विचार व्यक्त किए और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। अंत में संघ के पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.