नई दिल्ली, फरवरी 22 -- कोयला क्षेत्र की बड़ी सरकारी कंपनी Northern Coalfields Limited ने युवाओं के लिए नौकरी का शानदार मौका निकाला है। कंपनी ने असिस्टेंट फोरमैन ट्रेनी ग्रेड सी के 270 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती खास तौर पर उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने दसवीं के बाद इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है और सरकारी सेक्टर में स्थायी करियर बनाना चाहते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 5 मार्च 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल तीनों तकनीकी क्षेत्रों के लिए निकाली गई है। चयनित उम्मीदवारों को पहले प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके बाद नियमित नियुक्ति मिलेगी।कितने प...