डिप्लोमा फार्मासिस्ट के लंबित 24 अभ्यर्थियों की मेधा सूची जारी
पटना, जुलाई 24 -- बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) द्वारा डिप्लोमा फार्मासिस्ट के लंबित 24 अभ्यर्थियों की मेधा सूची जारी कर दी गई है। इससे अभ्यर्थियों में खुशी की लहर दौर गई। आयोग द्वारा 2473 पदों पर नियमित नियुक्ति के लिए चयन प्रक्रिया संचालित हुई थी। फाइनल रिजल्ट कुछ दिन पूर्व प्रकाशित कर दिया गया था। इसमें नियमित नियुक्ति के लिए 872 अनुशंसित सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई थी। कुछ कारणवश 24 अभ्यर्थियों का मेधा सूची लंबित थी। आयोग ने लंबित अभ्यर्थियों का शुक्रवार को रिजल्ट जारी कर दिया। छात्र संघ प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार चौधरी ने स्वास्थ्य विभाग से आग्रह किया है जल्द 24 सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए आदेश जारी करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग एवं आयोग के प्रति आभार जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.