बलिया, मार्च 30 -- बलिया। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन सोमवार को बापू भवन टाउन हाल में हुआ। प्रांतीय पर्यवेक्षक उमेश चंद्र मिश्रा और चुनाव अधिकारी शंकर पटेल व मंडलीय सचिव विवेक सिंह की मौजूदगी में हुए चुनाव के दौरान 86 वोट पाकर अशोक कुमार सिंह अध्यक्ष निर्वाचित हुए। जावेद अख्तर वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए। उन्हें 77 मत मिले। शैलेंद्र कुमार पांडेय 83 वोट पाकर मंत्री निर्वाचित हुए। इसके अलावा संयुक्त मंत्री पद पर प्रवीण कुमार त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष सतीश वर्मा, संगठन मंत्री पवन राय, संप्रेक्षक पद पर अमरनाथ पांडेय निर्विरोध निर्वाचित हुए। अधिवेशन में 12 सेवानिवृत्त फार्मासिस्टों को सम्मानित किया गया। संचालन मंडलीय सचिव विवेक सिंह ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...