मेरठ, जुलाई 28 -- उत्तर प्रदेश सरकार के उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अंतर्गत संचालित राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र, पल्हेड़ा चौराहा, मोदीपुरम में प्रशिक्षण सत्र के लिए एक वर्षीय ट्रेड डिप्लोमा तथा एक माह के सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 10 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। प्रशिक्षण केंद्र के प्रधानाचार्य ने बताया कि एक वर्षीय ट्रेड डिप्लोमा में कैनिंग एवं खाद्य संरक्षण, बेकरी एवं कन्फेक्शनरी तथा कुकरी (पाक कला) के प्रत्येक ट्रेड में 15-15 सीटें उपलब्ध हैं। वहीं एक माह के सर्टिफिकेट कोर्स में संयुक्त बैच (कैनिंग, बेकरी एवं कुकरी) की 50 सीटों के अलावा बेकरी एवं कन्फेक्शनरी तथा कुकरी के अलग-अलग बैचों में 25-25 सीटें निर्धारित की गई हैं। डिप्लोमा पाठ्यक्रम के लिए इंटरमीडिएट विज्...