रांची, अप्रैल 16 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड में डिप्लोमा इन फार्मेसी प्रथम वर्ष की वार्षिक थ्योरी परीक्षा 2026 को कदाचारमुक्त कराने के लिए रांची प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। अनुमंडल दंडाधिकारी सदर रजत ने बीएनएसएस की धारा 163 के तहत परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। यह आदेश 16 से 18 अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह 5 से शाम 6 बजे तक प्रभावी रहेगा। यह परीक्षा नामकुम स्थित वाईबीएन यूनिवर्सिटी, राजा उलातू परिसर में होगी। प्रशासन को आशंका है कि असामाजिक तत्वों की ओर से भीड़ इकट्ठा कर विधि-व्यवस्था भंग करने की कोशिश की जा सकती है। यह भी पढ़ें- नकल की न करें कोशिश, दो छात्र हो चुके डिबार इसे देखते हुए पुलिस बल और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति भी की गई है। जारी आदेश के अनुसार, परीक्षा केंद्र के आसपास पांच या उससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.