हल्द्वानी, अप्रैल 11 -- नैनीताल। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ ने 23 मार्च से 10 मार्च तक 19 दिन चली 27 सूत्रीय मांगों लेकर हड़ताल को वापस ले लिया है| चेतावनी दी है कि यदि जल्द मांगों से संबंधित शासनादेश जारी नहीं किया गया तो हड़ताल दोबारा शुरू की जाएगी| डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ नैनीताल के शाखा अध्यक्ष दीप चौधरी ने बताया कि महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा की मुख्यमंत्री से वार्ता हुई, जिसमें मुख्यमंत्री ने डिप्लोमा इंज़ीनियरों की मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया है l प्रांतीय अध्यक्ष के अनुरोध पर आंदोलन को स्थगित किया गया है l कहा कि यदि जल्द ही मांगें पूरी नहीं हुई तो पुनः आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा l इस दौरान विपिन पुरोहित, बीपी उनियाल, राजेंद्र गिरी, तुलाराम टम्टा, गोविन्द सिंह, वेद प्रकाश, जीबी जोशी, विवेक धर्मशक्तु आदि...