पिथौरागढ़, जून 19 -- प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ग्रामीण निर्माण विभाग, पिथौरागढ़ की जनपद कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में विवेकानन्द बगौली को जनपद अध्यक्ष, राजेश भट्ट को उपाध्यक्ष, गौरव बिष्ट को जनपद सचिव तथा विजय थायत को जनपद वित्त सचिव निर्वाचित किया गया। बैठक में पिथौरागढ़ शाखा की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया, जिसमें अनुज जोशी को शाखा अध्यक्ष और मोहम्मद सोहेब को शाखा सचिव चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने, कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने तथा विभागीय समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संघ के प्रांतीय अध्यक्ष चितरंजन जोशी, प्रांतीय महासचिव मुकेश रमोला, प्रांतीय वित्त सचिव राकेश कुमार, मंडल अध्यक्ष ऋषभ साह, मंडल उपाध्यक्ष...