रुडकी, मार्च 24 -- उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर मंगलवार को दूसरे दिन भी महासंघ के सभी सदस्य अनिश्चितकालीन हड़ताल रहे। इस दौरान कर्मचारियों ने 27 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार से जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की। सिंचाई विभाग रुड़की परिसर में चल रहे धरने के दौरान संघ के नेताओं ने कहा कि महासंघ द्वारा पहले चरण में 2 दिसंबर 2025 को विरोध दर्ज कराया गया था। इसके बाद 10 से 18 फरवरी तक जनपदों में धरना-प्रदर्शन और 24 फरवरी को देहरादून में विशाल रैली निकालकर मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा गया था। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके आज तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया है। जिससे कर्मचारियों में लगातार आक्रोश पनप रह...