रुद्रपुर, अप्रैल 4 -- रुद्रपुर। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। महासंघ के बैनर तले डिप्लोमा इंजीनियर्स का धरना-प्रदर्शन 11वें दिन शनिवार को भी जारी रहा। महासंघ के पदाधिकारियों के अनुसार, पहले और दूसरे चरण के आंदोलन के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। इसके चलते 23 मार्च 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की गई है। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता भुवन भास्कर पांडे ने की, जबकि संचालन प्रकाश चंद्र पंत ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...