रुद्रपुर, अप्रैल 10 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर में उत्तरांचल डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले 27 सूत्रीय मांगों के समाधान न होने पर इंजीनियरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 19वें दिन भी जारी रही। रुद्रपुर सिंचाई विभाग के परिसर में किया धरना प्रदर्शन। हड़ताल खत्म करने के लिए जारी किए नोटिसों की कड़ी निंदा करते हुए उनकी प्रतियां जलाईं। उत्तरांचल डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर जिले की काशीपुर, रुद्रपुर और खटीमा शाखाओं के सदस्य पिछले 23 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। प्रथम और द्वितीय चरण के आंदोलन के बाद भी मांगों का समाधान न होने से सदस्यों में गहरा रोष है। रुद्रपुर शाखा के समस्त सदस्य सिंचाई खंड परिसर में धरना-प्रदर्शन करते हुए कार्य बहिष्कार पर डटे हुए हैं। इस दौरान वक्ताओं ने सरकार पर उपेक्षा ...