हल्द्वानी, अप्रैल 7 -- भूपेश कन्नौजिया हल्द्वानी, संवाददाता। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ 27 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल 16वें दिन मंगलवार को भी जारी रही। हड़ताल को सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियर्स फोरम के पदाधिकारियों ने भी अपना समर्थन दे दिया है। फोरम के पदाधिकारियों ने साफ तौर पर कहा कि यदि सरकार का तानाशाही रवैया जारी रहेगा तो सेवानिवृत्त इंजीनियर भी इस आंदोलन में सीधे तौर पर शामिल होंगे। बैठक में उपस्थित कनिष्ठ अभियंताओं और अपर सहायक अभियंताओं ने एक स्वर में कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि यदि उनकी अनुपस्थिति में कोई भी निर्माण कार्य कराया जा रहा है, तो वे उसकी गुणवत्ता के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। न ही ऐसे कार्यों का उनके द्वारा मापन किया जाएगा। इस संबंध में अनुशासन समिति के सदस्यों ने लोक निर्माण विभाग और स...