हल्द्वानी, मार्च 28 -- हल्द्वानी। लोक निर्माण विभाग, सिंचाई, लघु सिंचाई, उरेडा, आरडब्ल्यूडी, जिला पंचायत, मंडी और नलकूप सहित विभिन्न विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर बीते 23 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। शनिवार को भी आंदोलित इंजीनियरों ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस परिसर में अपना धरना-प्रदर्शन जारी रखा। इंजीनियरों की मांगों के समर्थन में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश भी धरना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे इंजीनियरों की मांगों का पूर्ण समर्थन करते हैं और उनके समाधान के लिए मामले को हर प्रभावी मंच पर उठाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.