काशीपुर, मार्च 23 -- काशीपुर। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ 27 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है। सोमवार को हड़ताल के पहले दिन महासंघ की शाखा के विभिन्न विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर्स सिंचाई खंड परिसर में धरने पर बैठ गए। आयोजित बैठक में वक्ताओं ने मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने की बात कही। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी 2026 को हुई उच्चस्तरीय बैठक में समस्याओं के समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा हुई थी और सकारात्मक निर्णय की उम्मीद थी, लेकिन एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी जमीनी स्तर पर कोई प्रगति नहीं हुई। इससे प्रदेशभर के डिप्लोमा इंजीनियरों में भारी आक्रोश है। यहां जनपद अध्यक्ष ई. ज्योति रावत, शाखा अध्यक्ष राजेश, शाखा सचिव हिमांशु पंत, सहायक अभियंता नरेंद्र सिंह रावत, राजन पंत, सुधीर कुमार, केशव सिंह, सती...