हल्द्वानी, अप्रैल 6 -- -फोटो--हल्द्वानी में सोमवार को विकास कार्यों का निरीक्षण करती उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स की टीम।हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की 27 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रही हड़ताल सोमवार को 15वें दिन भी जारी रही। अलग अलग विभाग के इंजीनियरों की टीम ने कई निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।महासंघ के तय आंदोलन कार्यक्रम के तहत सोमवार दोपहर पेयजल निगम और सिंचाई विभाग से जुड़े इंजीनियरों वाईएस रावत, जगदीश राणा, देवेंद्र आर्या, विनोद भंडारी आदि की टीम ने हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में चल रही परियोजनाओं का निरीक्षण किया। एई वाईएस रावत ने बताया कि निरीक्षण के दौरान शहर में चल रहे कई काम बंद मिले। कई स्थानों पर काम लगभग बंद जैसी स्थिति में मिला। लोक निर्माण विभाग परिसर में बैठक में वक्ताओं ने कहा...