रुडकी, अप्रैल 1 -- उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को 10वें दिन भी जारी रहा। पेयजल निगम एवं जल संस्थान के अभियंताओं के भी कार्यबहिष्कार में शामिल होने से आंदोलन को नई ताकत मिली है। प्रदेशभर में सिंचाई, लोनिवि, ग्रामीण निर्माण और राष्ट्रीय राजमार्ग जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं का काम प्रभावित होने लगा है। आंदोलन के बीच बुधवार को कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने महासंघ की मांगों को जायज ठहराते हुए प्रतिनिधियों से विस्तृत वार्ता की। मंत्री ने महासंघ का ज्ञापन स्वीकार करते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया कि इन मांगों को शासन स्तर पर प्रभावी ढंग से रखा जाएगा। हालांकि, महासंघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक मांगों पर ठोस लिखित आदेश जारी नहीं होते, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। रुड़की सिंचाई विभाग परिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.