देहरादून, मार्च 25 -- नई टिहरी। 27 सूत्रीय मांगों पर कार्यवाही न होने से नाराज डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की तीसरे भी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रही। लोनिवि अतिथि गृह में आहूत बैठक में डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के शाखाध्यक्ष जेपी भट्ट, आशीष मित्तल ने कहा कि सीएम को भेजे मांग पत्र में कोई कार्यवाही नहीं हुई है। जिससे इंजीनियरों में रोष व्याप्त है। डिप्लोमा इंजीनियर्स की प्रमुख मांगों में कनिष्ठ अभियंताओं के वेतन विसंगति को ठीक करने, 1 जनवरी 2014 के बाद विभागों में नियुक्त कनिष्ठ अभियंता को प्रथम एसीपी के रूप में 10 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर लेवल दस का वेतनमान देने, पुरानी पेंशन बहाली, प्रोन्नति की सीमा 20 प्रतिशत करने, सेवाकाल में न्यूनतम तीन पदोन्नति, विभागीय अभियंताओं की ड्यूटी गैर तकनीकी कार्यों में न लगाने, सभी विभागों में कार्यरत अभिय...