रांची, अगस्त 19 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जेयूटी) ने परीक्षा से जुड़े फर्जी सूचनाओं पर मंगलवार को महत्वपूर्ण सूचना जारी की। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि डिप्लोमा इंजीनियरिंग के चौथे सेमेस्टर की परीक्षा रद्द नहीं हुई है। विद्यार्थियों को सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप या दूसरे माध्यमों से प्रसारित सूचनाओं पर भरोसा नहीं करने को कहा गया है। जेयूटी के परीक्षा नियंत्रक निर्मला सोरेन ने जारी सूचना में कहा है कि कुछ लोगों या संगठनों द्वारा जेयूटी की परीक्षाओं के संबंध में भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करने की जानकारी विश्वविद्यालय को मिली है। इससे विद्यार्थियों में भ्रम की स्थिति बन सकती है। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी प्रमाणिक जानकारी सिर्फ jutranchi.ac.in या अपने संबंधित संस्थान के प्राचार्य या ...