लखनऊ, मार्च 16 -- लखनऊ, संवाददाता। कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कृष्णा नगर के न्यू सरदारी खेड़ा निवासी भूमिराज (27) पुत्री राम लखन बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा थी। रविवार को वह अपने कमरे में अकेली थी। इसी दौरान उसने दुपट्टे के सहारे कमरे में लगे पंखे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।शाम करीब पांच बजे जब उसका छोटा भाई राहुल कमरे में पहुंचा तो उसने बहन को फंदे से लटका देखा। यह दृश्य देखकर वह घबरा गया और शोर मचाने लगा। आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने तुरंत भूमिराज क...