डिप्रेशन में थी नीट की छात्रा, कुएं में मिला शव
भागलपुर, जुलाई 7 -- मुंगेर से त्रिपुरारी मिश्रा की रिपोर्ट मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कल्याणचक गांव में तीन दिनों से लापता मेधावी छात्रा संध्या कुमारी (20) का शव मंगलवार को घर के पास एक कुएं से बरामद हुआ। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। मृतका के पिता धर्मवीर यादव ने बताया कि संध्या डॉक्टर बनना चाहती थी। उसने दो बार नीट की परीक्षा दी, लेकिन दोनों बार पेपर लीक और धांधली के कारण वह गहरे मानसिक तनाव (अवसाद) में चली गई थी। वह पांच जुलाई से लापता थी। मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला तनाव में आकर आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.