लखनऊ, मार्च 31 -- मलिहाबाद, संवाददाता। मलिहाबाद में सोमवार देर रात डिप्रेशन के चलते अधेड़ ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मिर्जागंज गल्लामंडी निवासी राज हंस(45) प्राइवेट नौकरी करते थे। परिवार में पत्नी मामता, बेटा शिवम और बेटी है। भाई रंजीत ने बताया कि राजहंस कई दिनों से डिप्रेशन में चल रहे थे। सोमवार रात परिवार के साथ खाना खाने के बाद वह कमरे में सोने चले गए। रात करीब साढ़े बारह बजे बेटा शिवम उठा और पिता के कमरे में गया तो उसने देखा कि पिता पंखे से साड़ी के सहारे लटक रहे थे। यह देखकर शिवम चीख पड़ा। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। शोर सुनकर आसपड़ोस के लोग पहुंचे। इस बीच किसी ने पुलिस को अधेड़ के फांसी लगाने की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...