रामपुर, जुलाई 28 -- रामपुर। डिप्थीरिया जैसी गंभीर संक्रामक बीमारी की रोकथाम तथा पूर्व में टीकाकरण से वंचित रह गए बच्चों को सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से जिले में तीन, चार, छह व सात अगस्त को विशेष स्कूल आधारित टीडी/डीपीटी टीकाकरण अभियान संचालित किया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. केके चहल ने बताया कि अभियान के दौरान पांच से छह वर्ष आयु के बच्चों को डीपीटी-2 बूस्टर, 10 वर्ष आयु के बच्चों को टीडी-10 तथा 16 वर्ष आयु के बच्चों को टीडी-16 की अतिरिक्त खुराक दी जाएगी। इस विशेष अभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त समन्वय से विस्तृत माइक्रोप्लान तैयार किया गया है, ताकि कोई भी पात्र बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक एएनएम अपने कार्यक्षेत्र के छूटे हुए विद्यालयों एवं बच्चों की सूची के अनुसार टीकाकर...