चम्पावत, जनवरी 30 -- चम्पावत। चम्पावत के डिप्टेश्वर और गोल्ज्यू मंदिर में संस्कृति संवर्धन किट दिए। डीएम मनीष कुमार ने दोनों मंदिरों में जाकर महंतों को किट बांटे। डीएम ने बताया कि नशा मुक्ति अभियान को लेकर किट बांटे जा रहे हैं। कार्यक्रम में डिप्टेश्वर मंदिर के महंत बालयोगी महाराज, गोल्ज्यू मंदिर के पुजारी राजेंद्र नाथ, सीडीओ डॉ. जीएस खाती, मंदिर समिति के शंकर पांडेय, प्रकाश पांडेय, गौरव पांडेय, विक्रम खाती, दिनेश बर्दोला, मोहन खाती, रमेश खाती, रोहित बिष्ट, जगेंद्र नाथ, ललित नाथ, भूपेंद्र नाथ, दिनेश नाथ, गोपाल नाथ, अशोक नाथ आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...